उरई। सड़कों को तबाह करने में जुटे ओवरलोड ईंटा लदे ट्रैक्टरों से पुलिस अपनी आमदनी बढ़ाने में लगी है। कुठौंद थाने की शंकरपुर चौकी के सामने ईंटों से ओवरलोड लदे ट्रैक्टरों का तांता देखा जा सकता है। कृषि उपयोग के लिए अनुमन्य ट्रैक्टरों का व्यवसायिक इस्तेमाल गैरकानूनी है। उस पर तुर्रा यह है कि ओवर लोड ट्रैक्टर सड़क की सहनशीलता पर भारी पड़ रहे हैं जिससे जल्द ही सड़क धसकने का खतरा पैदा हो रहा है। शंकरपुर चौकी की पुलिस इन ट्रैक्टरों पर कार्रवाई करने की बजाय अपने बच्चे पालने के लिए 100 रुपये प्रति ट्रैक्टर नजराना वसूलने में व्यस्त रहती है।





Leave a comment