उरई। कोंच कोतवाली अन्तर्गत ग्राम दिरावटी में चोरो ने इस बार देशी शराब के ठेके को अपना शिकार बनाया। चोरो ने ठेके का ताला तोड़कर पांच पेटी एवं 25 क्वार्टर देशी शराब तथा 3 हजार रुपये चोरी कर लिये। ठेकेदार ने पुलिस से एफआईआर दर्ज हेतु कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के दिरावटी में गाँव के बाहर बने देशी शराब के ठेके की दुकान पर भूरे यादव निवासी हरदोई गूजर सेल्समैन है। रोजाना की तरह वह रविवार की शाम ठेका बन्द करके अपने घर चला गया। सुबह जब वह दुकान खोलने आया तो उसने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। दुकान के अंदर पहुंचने पर पांच पेटी गायब दिखी साथ ही तीन हजार रुपये की रोकड़ भी मार दी गई।
सेल्स मैन ने तुरन्त कोतवाली पुलिस को खबर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





Leave a comment