उरई। कालपी थाना क्षेत्र में महिला का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिलने के बाद भय और सनसनी व्याप्त हो गई। ग्राम रायड़ दिवारा में विदद्न (50वर्ष) का शव शौच के लिए निकले लोगों ने गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका देखा जिसके बाद ग्रामीणों में बदहवासी फैल गई। मृतका कई वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। अभी तक मौत की वजह पता नही चल सकी है। इसी बीच खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a comment