उरई। बुंदेलखंड यूथ फ्रंट की सेंट्रल कमेटी की बैठक रामनगर स्थित संगठन के कार्यालय पर सम्पन्न हुई। इसमें वर्तमान अध्यक्ष पर लापरवाही और अकर्मण्यता का आरोप लगाते हुए विचार विमर्श कर उनके स्थान पर मोहन दीक्षित एमडी को नया अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की गई। इसी क्रम में 27 सितम्बर को शहीदे आजम भगत सिंह की 110वीं जयंती पर संक्षिप्त सांस्कृतिक गोष्ठी व मिष्ठान वितरण की रूपरेखा को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में गरम दल के संयोजक अतुल कुमार, यूथ फ्रंट अध्यक्ष यतेन्द्र प्रताप सिंह, जितेंद्र भार्गव, धर्मेंद्र शर्मा, प्रताप सिंह चैहान, जुगल किशोर, छात्र मोर्चा के विकास सलौनिया, राघव गुर्जर, रुद्र ठाकुर, प्रदुम्न सिंह इकलासपुरा, अभिषेक श्रीवास्तव और प्रियांशु सोनी आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a comment