उरई । दलितों के घर में आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में दबंग ने महिलाओं एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जातिसूचक गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी है।
पुलिस अधीक्षक जालौन को दिए गए प्रार्थना पत्र में नंदकुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी मल्थुआ थाना सिरसाकलार ने बताया कि 18 सितंबर को रात नौ बजे करीब उनके घर में छोटा सा सामूहिक कार्यक्रम था जिसमें रिस्तेदारों के साथ भोजन का कार्यक्रम चल रहा था। तभी गांव का ही दबंग एवं आदतन अपराधी सर्वेश पांडेय पुत्र उमाशंकर पांडेय अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचकर जातिसूचक गाली गलौज करने लगा। यह देख जब गालीगलौज करने से नंदकुमार के माता पिता एवं रिस्तेदारों ने रोका तो वह धक्का मुक्की पर उतर आया और धमकी दी साले औकात में रहो वरना पूरे घर को जान से मार देगे। इस पर नंदकुमार ने 100 नंबर डायल किया और जब तक 100 नंबर मौके पर पहुंची तब तक सर्वेश पांडेय जान से मारने की धमकी देकर मौके भाग गया। नंदकुमार नेबताया कि सर्वेश पांडेय दबंग व गुंडा किस्म का आदमी है यह पूर्व में डकैतों के गिरोह में भी रह चुका है जिस पर अपहरण आदि कई मामले चल रहे है और कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया है। अब इस तरह की घटनाएं कर आये दिन दलितों के साथ गालीगलौज एवं महिलाओं के साथ अभद्रता करता रहता है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से गांव में दलितों का जीना हराम किए उक्त गुंडा किस्म के अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे जाने की मांग की है।







Leave a comment