फोटो परिचय-सूना पड़ा नर्स स्टाफ कार्यालय।20 उरई 9।
उरई। जिला पुरुष अस्पताल में इन दिनों सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। स्थिति यह है कि स्टाफ नर्सों के रवैये से मरीजों को परेशान होना पड़ता है। डयूटी के वक्त नर्सों के मौजूद न होने की वजह से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को असुविधा होती है। मरीजों व उनके तीमारदारों ने कहा कि वह इस मामले की शिकायत डीएम से करेंगे, ताकि मरीजों को होने वाली परेशानी से निजात मिल सके।
प्रदेश सरकार को मरीजों को समुचित इलाज मुहैया कराए जाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इतना ही नहीं, समय पर न पहुंचने वालों पर शिकंजा •ाी कसा गया और नौ बजे का समय निर्र्धारित किया गया, पर अधिकारी मानने को तैयार नहीं है। निरीक्षण मे ं•ाी इनकी लापरवाही सामने आ चुकी हैं, पर उनके रवैये में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को तो जिला पुरुष अस्पताल में स्टाफ नर्स कक्ष में सन्नाटा पसरा हुआ था। न तो कुर्सियों में नर्स थी और न ही इसकी कोई आहट सुनाई दे रही है। बाहर खडेÞ मरीज काफी समय से इनके आने का इंतजार कर रहे थे, पर जब इंतजार के बाद नहीं आए तो वे मायूस होकर लौट गए। मरीज रामबाबू, रामगुलाम, पंकज आदि ने बताया कि जिलाधिकारी से स्टाफ नर्सों की लापरवाही की शिकायत करेंगे।





Leave a comment