माधौगढ़-उरई । ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण समारोह में जालौन गरौठा भोगनीपुर क्षेत्र के अतिव्यस्त सांसद भानु प्रताप वर्मा लोगों के घंटों इंतज़ार के बाद जब पहुँचे उस समय कार्यक्रम समापन के चरण पर पहुँच चुका था और अधिकांश किसान विदा हो चुके थे । सांसद ने बचे खुचे किसानों को संबोधित कराते हुए उन्हे ज्ञान की कई अद्भुत बातें  बता कर धन्य किया । उपस्थित किसान सांसद के दर्शन कर पाने को अपना सौभाग्य बता रहे थे और उन किसानों को कोस रहे थे जो धैर्य की कमी की वजह से चले गए  जिससे सांसद के दर्शन के पुण्य लाभ को गँवा बैठे ।

 

बहादुर सिंह इंटर कालेज में आयोजित किसान ऋण मोचन समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक एम सी निरंजन ने की जबकि ए डी ओ पंचायत अंगद सिंह ने संचालन किया । कार्यक्रम शुरू से ही पूर्ति विभाग की दलाली करने वाले एक छुटभैया वकील के मंच पर विराजमान हो जाने से बदमजा हो गया । शालीनता में भाजपा के कार्यकर्ता उन्हें मंच से धक्के मार कर नीचे भले ही न उतार सके हों लेकिन उन्हे खरी खरी सुनाने में कोई संकोच नहीं किया गया । मनोज बादल ने उन्हे लक्ष्य कर कहा कि जो अनधिकृत लोग मंच पर बैठे हों वे खुद ही शर्म खा कर नीचे उतार आयें तो बेहतर होगा लेकिन फिर भी श्रीमान बेशर्म टस से मस  नहीं हुए ।

इस अवसर पर ऋण माफी से लाभान्वित 2296 किसानों को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया । महेश पतराही ,रामलखन सिंह भदौरिया , विनय कैलोर , समरथ सिंह हरौली , राघवेंद्र व्यास और शत्रुघन सिंह ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से सफल बनाने में मुख्य रूप से योगदान दिया ।

 

 

Leave a comment