उरई लोक निर्माण विभाग में टेंडर डालने के विवाद को लेकर दो महिला ठेकेदारों में वबाल हो गया। इस मामले में एक महिला ठेकेदार ने दूसरी महिला ठेकेदार पर बैग छीनकर कागजात फाड़ने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में पहुंच कर पुलिस को लिखित तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने उक्त मामले में क्या कार्यवाही की है इसकी जानकारी नहीं मिल पायी थी।

मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की कोंच रोड स्थित कांशीराम कालौनी निवासी सुमन गोस्वामी ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया है कि वह वर्तमान में लोक निर्माण विभाग की ठेकेदार है। विभाग में एक अन्य ठेकेदार महिला  जो दबंग प्रवृत्ति की है ने उसके साथ गांदी-गंदी गालियां देते हुए उसका बैग छीन कर उसके अन्दर पड़े कागजात फाड़ दिये। ठेकेदार सुमन गोस्वामी का आरोप है कि उन्होने यह भी धमकी दी है कि उसके कंपटीशन में ठेकेदारी करने वालों का बुरा हश्र होगा ।  सुमन गोस्वामी ने पुलिस से मांग की है कि मामले का मुकदमा दर्जकर कार्यवाही की जाये साथ ही उसकी जानमाल की सुरक्षा की जाये। दो महिला ठेकेदारों के बीच हुये घमासान का मामला कितना आगे जायेगा यह तो समय ही बतायेगा। बताया जाता है कि कुछ समय पहले तक तो दोनों महिलाओं में अच्छी खासी मित्रता थी। लेकिन बीच में ऐसा क्या हुआ कि यह दोनों महिलायें आपस में एक दूसरे के प्रति कठोर हो गयी।

 

 

 

 

 

Leave a comment