जालौन-उरई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय का गायर का भवन जर्जर होने से कभी भी बडा हादसा का न्यौता शिक्षा विभाग सहित उच्चाधिकारियों को कई बार सूचना देने पर भी नहीं की गई कोई कार्यवाही। बच्चे पंचायत भवन में पढ़ने को मजबूर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भवन पिछले दो वर्षों से जर्जर है। यहां के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए या तो खुले में बैठना पडता है या फिर अधिक बारिस या अधिक सर्दी पडने पर पंचायत भवन का सहारा लेना पडता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता सक्सैना ने बताया कि विद्यालय भवन जर्जर होने में सूचना मेरे द्वारा कई बार शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई। इसके अलावा ग्राम प्रधान संजीव के द्वारा भी जिलाधिकारी से भी उक्त जर्जर भवन की शिकायत लिखित रूप से की जा चुकी है। इसके बावजूद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

Leave a comment