उरई। दुर्गा पूजा एवं ताजियों को लेकर शंाति समिति की बैठक जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। जिसमें मोहर्रम एवं दुर्गा पूजा के दौरान शांति सदभाव बनाने रखने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में कोतवाल उरई देवेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि शहर में 103 स्थानों पर मूर्तियों के पंडाल लगते है लेकिन इस वर्ष 15-20 जगह पंडाल नही लग रहे है। 37 ताजियां शहर में बनाए जाते है उन्होंने कहा कि मूर्तियों व ताजियों से जुडे़ जिम्मेदारों को बुलाकर शांति सदभाव बनाने के लिए अपील की गई है। पप्पू थापा ने बिजली के तारों को ऊचा करने अन्ना जानवरों कों सुअर और गधों पर बंदिश लगाने तथा पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, सत्यपाल शर्मा अकबर अली, शहर काजी युसूफ इश्तियाक, राजवीर जादौन आदि गणमान्य लोगों ने अपने-अपने वक्तव्यों में दोनों त्यौेहारों के मौके पर हरसंभव अमन चैन व शांति सदभाव बनाने का आश्वासन दिया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी ने दुर्गा पूजा के दौरान अवैध रूप से चंदा वसूली करने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग उठाई। वहीं बिजली व पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भी उन्होंने मांग की। उन्होंने कहा कि ताजियों की ऊंचाई निर्धारित होनी चाहिए ताकि किसी तरह का व्यवधान न आए। उन्हांेने ताजियों के रूट निश्चितकरने की मांग भी प्रशासन से की। जिले के कई गांवों के आये ग्राम प्रधानों, इमाम, काजी, दुर्गापूजा पंडालों से जुड़े देवीभक्तों ने पूरी शांति भाईचारा और सदभाव के साथ त्यौहारों को मनाने की बात की। पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित जनपद के सभी थानाध्यक्षों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। वहीं त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने विद्युत, पेयजल, आवारा जानवरों व सफाई व्यवस्था से जुडे़ संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्यौहारों के मौके पर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, एसपी सिंह, एसडीएम अक्षय त्रिपाठी, सिटी मजिस्टेªट नत्थू प्रसाद पांडेय, महिला थानाध्यक्ष नीलेशकुमारी, अधिषाशी अधिकारी नगर पालिका उरई, कालपी कोंच,जालौन सहित जिले के समस्त उपजिलाधिकारी एवं सीओ तथा थानाध्यक्ष मौजूद रहे।





Leave a comment