उरई। समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी की बैठक हुई जिसमें मुख्य एजेंडा आगामी 23 सितंबर को प्रांतीय अधिवेशन लखनऊ एवं निकाय चुनाव की तैयारियांे पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता 23 सितंबर को लखनऊ रमावाई पार्क में होने जा रहे प्रांतीय सम्मेलन में पूरे जोश के साथ अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सफल बनाए। उन्होंने आगामी निकाय एवं सहकारिता चुनाव के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियां गठित किएजाने के लिए पूरे जनपद में वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की ड्यूटी प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर लगाई गई है जो बूथ कमेटियों के गठन में मार्गदर्शन करेगे। क्योंकि बूथ लेबिल का कार्यकर्ता ही मेहनत और लगन से वोट डलवाकर पार्टी को जीत दिलाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जो भी विकास कार्य दिखाई दे रहा है वह सिर्फ पिछली सपा सरकार की देन है। सपा सरकार के विकास कार्यो का फीता काटने का काम योगी सरकार कर रही है। जबकि भाजपा शासन में सरे विकास कार्य ठप्प पड़े हुए है। अपराधों की बाढ़ आई हुई है ऐसे जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के दुख दूर करने के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने पांच सितंबर को उरई में जिला स्तरीय सम्मेलन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक में सपा नेता धीरेन्द्र श्रीवास्तव की दादी के निधन पर दो मिनट का मौनधारण कर श्रद्धाजलि अर्पित की गई। बैठक में पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, प्रदीप दीक्षित, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, वरिष्ठ नेता लाखनसिंह कुशवाहा, दीपराज गुर्जर, शिवबालक यादव, पवनकांत रायक्वार, महेन्द्र कठेरिया, मधु श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, अमर सिंह मास्टर, हरमोहन यादव, भूपेन्द्र यादव, रामरूप बबीना, धीरेन्द्र सिंह, विक्रम यादव, इसरार खा, अमर सिंह, लालजी गुप्ता, तेजप्रताप यादव, पुष्पेन्द्र यादव, रामलक्ष्मण शर्मा, नवीन विश्वकर्मा, शफीकुर्रहमान कश्पी, भानु वर्मा, भानुराजपूत, सिद्धार्थ यादव, हिमांशु ठाकुर, जितेन्द्र यादव, शेवेन्द्र यादव, मानसिंह वर्मा, चुन्ना हुसैन, नत्थू सिंह कुशवाहा, अशफाक खान, सीताराम याज्ञिक, बीरेन्द्र यादव आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment