उरई। झांसी रोड स्थित एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में ब्लू व्हेल गेम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को इस गेम के खतरनाक असर से अवगत कराते हुए इससे दूर रहने के लिए आगाह किया गया। स्कूल प्रबंधक एवं भारत विकास परिषद के प्रांतीय महामंत्री अजय इटौरिया ने ब्लू व्हेल गेम को जानलेवा बताया। ईटीवी चेनल के संवाददाता प्रशांत बनर्जी ने भी बच्चों को इस गेम से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर मौजूद सीओ सिटी संतोष कुमार ने छात्र-छात्राओं से कहा कि गेम की लत से ज्यादा महत्वपूर्ण आप लोगों का जीवन है। इसलिए इस गेम से दूरी बनाये रखे और घर में अपने माता-पिता, भाई-बहनों को भी इस बाबत जागरूक करें। गोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से इस गेम को कभी डाउनलोड न करने की शपथ ली। इस मौके पर चेयरमैन सुविधा इटौरिया, प्रधानाचार्य सीमा श्रीखंडे, अध्यापिका नीरजा त्रिपाठी सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a comment