उरई। किसानों की समस्त समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण सर्वाेच्च प्राथमिकता से सम्बन्धित अधिकारी करायें। इसमे किसी प्रकार की हीला हवाली न करें। उक्त बात मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने आज विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस के अवसर पर किसानों की समस्यायें सुनते हुए कहीं। उन्होंने कहाकि शासन भी किसानो की प्रत्येक समस्या को बहुत गम्भरता से ले रहा है और किसानों की समस्याओं के निदान हेतु जिला प्रशासन को निर्देशित करता है। इसलिए समस्त विभागीय अधिकारी कृषकों की छोटी से छोटी समस्या को संज्ञान में लेकर उसके निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। किसानों को पलेवा हेतु पानी उपलब्ध कराने हेतु पम्प कैनालों के संचालन हेतु उनकी अवश्य मरम्मत तथा रख-रखाव की व्यवस्था अभी सुनिश्चित कर लें। जिससे सिंचाई के समय दिक्कत न हो। इस तरह नलकूप एवं विधुत विभाग यह सुनिश्चित करें कि जो भी नलकूप यांत्रिक या विधुत दोष से बन्द हो उन्हें तत्काल ठीक कराकर संचालित रखें। पिछली बैठक की अनुपालन आख्या पढ़ी गई। जिस पर अधिकारियों ने अपने विभाग की शिकायत के निस्तारण की जानकारी दी। जिन विभागों द्वारा जानकारी ठीक तरह से नहीं दी गई उन्हें निर्देश दिये गये कि वह बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ आयें और कृषकों द्वारा पूछे जाने पर सही जानकारी दें। पिछली बीमा कम्पनी द्वारा किसानों की बीमित फसल के क्लेमों का भुगतान न किये जाने की बात पर जानकारी दी गई कि बैंको के माध्यम से बीमा कम्पनी को धनराशि भुगतान करने हेतु पत्राचार चल रहा है। बीमा कम्पनी से धनराशि मिलने पर कृषकों को भुगतान कराया जायेगा। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि श्री अनिल कुमार पाठक, जिला कृषि अधिकारी श्री राम मिलन सिंह तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों सहित सांसद प्रतिनिधि अनुरूद्ध मिश्रा, भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बलराम लम्बरदार, प्रदेशीय अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, साहब सिंह चैहान, तथा जागरूक एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहें।





Leave a comment