उरई। श्री महाराजा अग्रसेन समाज सेवा संस्थान ट्रस्ट उरई के द्वारा अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाद में अग्रसेन चिकित्सालय में निःशुल्क होम्योपैथिक दवाओं का वितरण किया गया।
अग्रसेन जयंती के अवसर पर आज अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें अग्रसेन की भव्य झांकियों के साथ ही घोड़ा, बैंडबाजों के साथ समाज के लोग शामिल रहे। शोभायात्रा स्वयंवर गेस्ट हाउस राठ रोड से शुरू होकर रीजेंसी होटल, मच्छर चैराहा, घंटाघर, माहिल तालाब, इलाहाबाद बैंक होते हुए मूलचंद्र अग्रवाल धर्मशाला अजनारी रोड पर पहुंची जहां पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन शोभायात्रा का जगह-जगह वैश्य समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नृत्य एवं फैंसी डेªस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बाबू मूलचंद्र अग्रवाल धर्मशाला कोटरा रोड उरई में निःशुल्क होम्योपैथिक औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश अग्रवाल राठ, संजय जैन मुनिया, प्रेमचंद्र अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल गुरसराय, प्रदीप अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, इंजी. संतोष अग्रवाल, सुभम अग्रवाल, धीरेन्द्र अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, नबल अग्रवाल, महेश अग्रवाल, केदारनाथ अग्रवाल, मिक्की अग्रवाल, संजय रावत, अरूण गुप्ता, भरत गुप्ता, मनोज गेड़ा, शिल्पी अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, प्रेमनारायण अग्रवाल, नंदकिशोर, योगेन्द्र अग्रवाल आदि शामिल रहे।
वैश्य एकता पर जोर
वैश्य समाज की बैठक गहोई धर्मशाला उरई में हुई जिसमें वैश्य एकता पर जोर दिया गया। वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष मनोज गेड़ा ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने पांच अक्टूबर को अग्रोहाधाम पहुंचने की वैश्य समाज से अपील की। इस इवसर पर अनिल गुप्ता, प्रमोद लुहारी,संजय रेजा, संजय रावत, पुरूषोत्तदास गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, बंदना अग्रवाल, पुष्पा, ममता, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Leave a comment