
उरई । तीन दिन पूर्व मायके में रही वृदधा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के ख़िलाफ़ हत्या का अभियोग कायम कर लिया है ।
थाना सिरसाकलार के दिवारा गांव में अपने मायके में कई वर्षों से रह रहीं बिददन देवी का शव तीन दिन पहले शौच के लिए निकले लोगों ने गाँव के बाहर पेड़ पर झूलते देखा तो सनसनी फैल गई । पहले पुलिस इस घटना को आत्महत्या करार दे कर रफ़ा दफा कर देना चाहती थी लेकिन मृतका का भाई लक्ष्मी नारायण इसे हत्या मानने पर अड़ गया । आखिरकार पुलिस को झुकना पड़ा । आज कालपी कोतवाली में गाँव के ही चार लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा लिख लिया गया है । आरोपियों से मृतका का पट्टे की जगह को ले कर विवाद चल रहा था । आरोपियों के नाम चंद्रभान , चूरामन , चरण सिंह और धनाराम बताये गए हैं ।







Leave a comment