उरई।  उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल का राघवेंद्र प्रताप सिंह को जिला मुख्य संगठक बनाया गया है और आहवान किया गया कि संगठन को विस्तार देने के लिए तेजी के साथ काम करें। राघवेंद्र को संगठन की कमान मिलने के बाद उन्होंने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी आरएसएस के इशारे पर काम कर रही है। आरएसएस व केंद्र दोनों मिलकर यूपी में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। चीनी सरकार  लगातार डरा धमका रही है लेकिन  मौजूदा  सरकार सख़्ती से जवांब देने की बजाय देश को कमजोर साबित करने में कसर नहीं छोड़ रही । उन्होंने प्रदेश में व्याप्त बेरोजगार, कर्जमाफी, हत्या, रेप जैसे संगीन अपराधों में बढ़ोत्तरी  को ले कर भी सरकार को घेरा ।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश  पर कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक डा. प्रमोद कुमार पांडेय ने राघवेंद्र को जिला संगठक की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बेरोजगारी से युवाओं का बुरा हाल है। सरकार ने सत्ता में आने से पहले रोजगार मुहैया कराने के दावे किए थे, जो खोखले साबित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि रोजगार के अभाव में लोग गैर प्रांतों की शरण लेने को मजबूर हैं। इसी तरह सूबे में कानून व्यवस्था बुरी तरह से ध्वस्त है। जगह, जगह लूटपाट, रेप व हत्या की वारदातें हो रहीं हैं  । जनपद में सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं इस बात की गवाही है कि पुलिस महिलाओं की रक्षा नहीं कर पा रही है, जबकि एंटी  रोमियो जैसे तैयार किए गए दस्ते बेकार साबित हो रहे हैं। उन्होंने यूपी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। माफी में विभाजन की नीति अपना कर ज्यादातर किसान छोड़ दिये गए हैं जबकि कर्ज माफी प्रमाण पत्र वितरण करने के नाम पर लाखों रुपये सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए  कार्यक्रमों में पानी की तरह बहा दिये । उन्होंने बताया  कि सेवा दल कांग्रेस से जुड़ा हुआ संगठन है। जिस उम्मीद के साथ उन्हें जिम्मेदारी मिली हैं, उसका वह पूरी निष्ठा से  निर्वाहन करेंगे। इस मौके पर रेहान सिद्दीकी, सत्यपाल शर्मा, रामकुमार दीवौलिया, अशोक द्विवेदी, गुड्डू पाठक, अखिलेश चौधरी, अरविंद सेंगर, अशोक सिंह, विक्की बुंदेला, राजीव नारायन, अरविंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a comment