उरई। अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती दो अक्टूबर 2017 को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को निर्धारण हेतु बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लेते हुए कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया। जिसके अन्तर्गत प्रातः साढे छह बजे प्रभातफेरी,आठ बजे सभी सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण। प्रातः साढे आठ बजे पैदल चाल प्रतियोगिता, प्रातः नौ बजे चर्खा कताई कार्यक्रम, गांधी पार्क पर प्रातः 9.20 बजे नगर क्षेत्र एवं विशेष कर लहरिया पुरवा मलिन बस्ती में सफाई कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, प्रातः दस बजे ठडेश्वरी मन्दिर पर स्थित गांधी चबूतरा पर माल्यार्पण तथा गांधी चबूतरा पर पर्यावरण पर परिचर्चा एवं रामधुन, प्रातः दस से सायं काल चार बजे तक स्वास्थ्य मेला एवं कुष्ठ सम्मेलन जिला अस्पताल उरई में पूर्वान्ह 11 बजे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में विचार गोष्ठी जिसमे गांधी जी के व्यक्तित्व एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला जायेगा। विकास भवन उरई में अपरान्ह 12 बजे जिला चिकित्सालय में मरीजों का फल वितरण, पूर्वान्ह 11 बजे से 12 बजे तक वाद विवाद प्रतियोगितायें राजकीय इण्टर कालेज उरई एवं राजकीय बालिका इण्टर कालेज उरई, पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह दो बजे तक रक्त दान शिविर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी उरई एवं जालौन, जिला विद्यालय निरीक्षक अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद उरई एवंराम कुमार दीवोलिया सत्यपाल शर्मा, अकबर अली, राम प्रकाश द्विवेदी, अशोक होतवानी, अशोक द्विवेदी, सैयद यूसुफ इश्तियाक, केके गहोई, श्याम सुन्दर चैधरी, रामशरण जाटव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






Leave a comment