उरई। आपसी विवाद को लेकर झगड़ रहे लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने शांति भंग में उनका चालान कर दिया। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरा मल्लू में आपसी विवाद को लेकर एक ही परिवार में लोगों के बीच झगड़ चल रहा है। आज पुलिस को सूचना मिली कि उनमें सिर फुटव्वल होने के आसार हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीन लोगों को हिरासत मेें ले लिया। गिरफ्तार लोगों में महिपाल सिंह, केदार सिंह व कौशल किशोर शामिल हैं। तीनों का शांति भंग में चालान कर दिया गया है और उन्हें एसडीएम के सामने पेश किया जा रहा है।






Leave a comment