
उरई । बिजली की खराब व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने ग्राम आटा में उप केंद्र का निरीक्षण करने आए उप खंड अधिकारी का घेराव कर लिया । उन्होने उप केंद्र परिसर में धरना देते हुए जाम कर नारेबाजी की ।
तनाव देख कर उप खंड अधिकारी ने धैर्य से काम लिया । उन्होने ग्रामीणों से अपनी समस्या बताने को कहा । सुशील शुक्ला , दीपू तिवारी , लक्ष्मीविलास, रिक्की आदि प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उप केंद्र की मशीनें पुरानी होने की वजह से कंडम हो चुकी हैं । लाइने भी जर्जर है और उस पर तुर्रा यह कि आपूर्ति गड़बड़ाने पर काल करने पर लाइनमेन घंटो तक आने की जहमत नहीं उठाते । एस डी ओ ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे विभाग में उच्च स्तर पर बात कर परेशानी दूर कराएंगे ।






Leave a comment