उरई । ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जिसमें डकोर ब्लाक इकाई का गठन किया गया । बैठक का संचालन ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक प्रभारी वीर सिंह राजपूत प्रधान खरका ने किया ।
बैठक में खरुसा के प्रधान विनोद सिंह निरंजन को ब्लाक इकाई का सर्वसम्मति से संरक्षक बनाया गया जबकि प्रधान कुसमिलिया दिनेश दिवाकर राजपूत को ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई । इस अवसर पर कहटा, मुहम्मदाबाद सहित डकोर बलाक की दर्जनों ग्राम पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे ।






Leave a comment