
कानपुर । गांधी जयंती के अवसर पर महानगर के भद्रजनों ने एकजुट हो कर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को झाड़ू हाथ में ले कर बुहारना शुरू किया तो लोगों में उनका हाथ बताने के लिए होड़ सी मच गई और इस तरह गांधी जयंती का पर्व कानपुर के लिए यादगार और एतिहासिक बन गया । मध्य रेलवे और हिन्दुस्तान अखवार ने अनुकृति रंग मंडल के सहयोग से इस अनूठी आयोजना को मूर्त रूप प्रदान किया ।
इस मौके पर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, केबिनेट मंत्री सतीश महाना, विधायक नीलिमा कटियार, पूर्व मेयर रवींद्र पाटनी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी अरुण पाठक, निदेशक उत्तर मध्य रेलवे कानपुर डा. जीतेंद्र, हिन्दुस्तान के स्थानीय संपादक सुनील दुबे, अनुकृति रंगमंडल के सचिव/ वरिष्ठ रंगकर्मी डा.ओमेन्द्र कुमार, उमेश शुक्ला, अनिल गौड़, पूजा श्रीवास्तव सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। बाद में स्टेशन परिसर में सफाई भी की गयी।






Leave a comment