कालपी-उरई। उप जिलाधिकारी सतीश चंद्र की अध्यक्षता में कालपी में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया ।जिसमें फरियादियो के द्वारा तहसील दिवस में 78 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। मौके पर ही 6प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। उप जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील समाधान दिवस की शिकायतों का सभी अधिकारी संज्ञान में लेकर समय अवधि के अंदर मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से समस्या का निदान करें। इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वही क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम ने बताया कि सभी थानेदार तहसील दिवस की शिकायतों का तत्परतापूर्वक निस्तारण करें। इस मौके पर तहसीलदार सालिक राम, उपखंड अधिकारी अजय कुमार, जलकल इकाई के अभियंता सभापति सिंह यादव के अलावा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, माधौगढ़ तहसील दिवस में एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 60 शिकायते ंदर्ज कराई गई। हालांकि मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया। एसडीएम ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि जो भी शिकायतें तहसील दिवस में आएं, उनका निस्तारण एक सप्ताह के अंदर करें। पूर्ति विभाग से दस, राजस्व से दस व अन्य विभागों से बीस शिकायतें सामर्ने आइं। इस मौके पर एसडीओ विद्युत विभाग, वनक्षेत्राधिकारी जेपी सिंह, बीडीओ व सफाई इंस्पेक्टर अमोल सिंह चैहान, एडीओ समाज कल्याण, बाल विकास शिव कली, रामपुरा से राजेंद्री गुप्ता, जलनिगम व जलसंस्थान के जेई, शिक्षा विभाग से एबीएसए प्रतिनिधि अवधेश सिंह भदौरिया, तहसीलदार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a comment