उरई  । मोहर्रम  के जुलूस में पुरानी रंजिश को ले कर दो पक्षों में संघर्ष हो जाने से महिलाओं समेत  कई लोग घायल हो गए ।

मंगलवार को कालपी में राजेपुरा मोहल्ले में मोहर्रम के जूलस के दौरान लगभग 30 साल पहले हुए एक मर्डर को ले चली आ रही अदावत दोनों पक्षों के आमने सामने हो जाने से नए सिरे से भड़क गई । इसमें इरशाद लंबरदार के पक्ष से उसकी पत्नी नाजरा बेगम  और पुत्र नौशाद घायल हो गया जबकि रईस के दूसरे पक्ष से रईस के अलावा उसके  लड़के  तौसीफ खान , अहमद रजा , भूरा , अख्तरी घायल हो गए । पुलिस की कार्रवाई की वजह से बात आगे नहीं बढ़ पायी । घायलों को सरकारी अस्पताल में पहुँचाने के बाद प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने कहा कि दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद अग्रिम  कार्रवाई की जायेगी ।

Leave a comment