उरई । किसान अन्नदाता है इसके द्वारा लगाये अन्न से हम सभी अपना उदर पोषण करते है। इसलिए यह सभी धन्यवाद के पात्र है। सरकार कृषकों की हर जुनूनी समस्या के निदान हेतु गम्भीर है। साथ कृषको के हितार्थ कई तरह की योजनायें सरकार संचालित कर रही है। उक्त बात जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने आज बंशीधर महाविद्यालय उरई में तहसील उरई के कृषकों को फसली ऋण मोचन के प्रमाण पत्र वितरित करते समय कही।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की सभी समस्याओं के निदान हेतु गम्भीर है और उनके निराकरण भी कर रही है। सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है कि वह सबको साथ लेकर सभी का विकास चाह रही है। सरकारी जो भी योजनायें चल रही है। उनको जन-जन तक पहुंचाने का काम सरकार कर रही है। जिससे प्रत्येक व्यक्ति अपने को सबल बना सके। सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा ने किसानों को अपने सम्बोधन में कहाकि विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री ने जो किसानों के ऋण मोचन की बात कही थी। वह आज पूर्ण हो गई है। भाजपा की सरकारें जो कहती है वह करती है। कृषकों के एक लाख तक के फसल ऋण को माफ किया गया है। उसी के प्रमाण पत्र आपको दिये गये है। और भी जो सरकार ने वायदे किये है उन्हें भी पूरा किया जा रहा है। कृषकों को पहले फसल पर 50 प्रतिशत नुकसान होने पर ही बीमा राशि अनुमन्य होती थी किन्तु अब सरकार ने इसे 33 प्रतिशत कर दिये है। यदि फसल में 33 प्रतिशत नुकसान होता है तो बीमा कम्पनी उस कृषक को बीमा धनराशि देगी। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा द्वारा भी किसानों को सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम में 500 कृषकों को जिनके लगभग एक-एक लाख रूपया ऋण मोचन के अन्तर्गत माफ किया गया है। उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी उरई अक्षय त्रिपाठी, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष, उदयन पालीवाल सहित अन्य तहसील कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a comment