कोंच(उरई )।कोंच कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुये श्री मती रक्षा चोपड़ा पुत्री सुधीर चोपड़ा निवासी आजाद नगर ने अवगत कराया है। मेरे पति और ससुराली जनों ने मुझे काफी मारा पीटा और कहने लगे कि मुझे रुपयों की जरुरत है। जब मैने यह बात अपने मायके बालों को बतायी तो रिस्तेदार नातेदारों को लेकर मैं इलाहाबाद जाकर अपने समधी से बात की लेकिन बो लोग नहीं माने रक्षा ने बताया दहेज को लेकर मारा पीटा और घर से निकाल दिया और मेरे पति ने दूसरी शादी रचा ली है।पुलिस ने पति और उनके परिजनों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच कोटबाली के एस एस आई मनोज कुमार सिंह के द्वारा की जा रही है।

Leave a comment