
उरई । माधौगढ़ तहसील के किसान माफी योजना से लाभान्वित किसानों के लिए प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया हालांकि इसमें शामिल हुए कई किसानों को प्रमाण पत्र भेंट नहीं हो सके । आयोजकों ने बैंकों पर इसका ठीकरा फोड़ा ।
माधौगढ़ के मंडी प्रांगण में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने टेल तक के किसानों को पलेवा के लिए पानी उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया । उन्होने कहा कि एक –एक खेत का पलेवा न होने तक नहरें बंद नहीं होने दी जायेंगी ।
संचालन महेश सिंह पताराही और ऊदल सिंह ने किया । सुनील शर्मा महेश रजपुरा ,प्रकाश सिंह हरौली,सतेंद्र भदौरिया, अजीत चौटाला,अमित बादल, जयवीर सिंह प्रधान कंझारी आदि मंचासीन रहे । विनय कैलोर राघवेंद्र व्यास, राजकिशोर गुप्ता, प्रशांत राठौर,शिवम हरौली, जसवीर सिंह की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।







Leave a comment