
जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गायर हार जीत की बाजी लगा रहे एक दर्जन लोगों को कोतवाली पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिलकर पकडा। पुलिस ने जुआरियों के पास सें 57 हजार रूपए व मोटर साइकिल सहित कई फोन व ताश के पत्ते बरामद कर कार्यवाही की।
जिले में जुआ व सट्टा पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक काफी तत्पर हैं। जुआ व सट्टा पर रोक के लिए उन्होंने अपने मातहतों को कड़े निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में गुरूवार की शाम 7 बजे कोतवाली प्रभारी महाराज सिंह तोमर को सूचना मिली की ग्राम गायर में एक खेत मे बडे स्तर पर जुआ का संचालन हो रहा है। जिस पर कोतवाल प्रभारी ने एसओजी टीम, एसएसआई ब्रजनेश यादव व पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर घेरा बंदी कर हारजीत की बाजी लगा रहे एक दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया तो वहीं पुलिस को देखकर करीब आधा दर्जन जुआरी भागने में सफल हुए। हिरासत में लिए गए जुआरियों को पुलिस कोतवाली ले आई। पुलिस ने उनके पास से 57 हजार रूपए नकद व मोटर साइकिल सहित कई मोबवाइल फोन बरामद किए पुलिस पूंछतांछ में बीरसिंह पुत्र हरदास गायर, अरविंद पुत्र गंगाराम गायर, रामसिमरन पुत्र श्यामाचरण हरकौती, फईम पुत्र कमरूद्दीन पटेल नगर उरई, ताहिर पुत्र नासिर उरई, सादाब पुत्र इकबाल अहमद श्याम नगर उरई, सद्दाम पुत्र शमशाद खां चुर्खी, आशुतोष पुत्र सीताशरण शत्रुघन पुत्र हरीशंकर पहाडपुरा, समीम पुत्र शहजाद गायर, कन्हैयालाल पुत्र पूरन सिंह गायर, विनय कुमार पुत्र शम्भूचरण गायर बताया। तो वहीं पुलिस ने पकडे हुए जुआरियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्जकर जुआडियों को न्यायालय में हाजिर किया।






Leave a comment