कोंच(उरई )। स्थानीय बलदाऊ जी धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी की फ्रंटल इकाई अखिल भारतीय परिषद की एक बृहद बैठक परिषद के जिला सह संयोजक सुशान्त सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से सरस्वती बालिका इंटर कालेज के प्रवक्ता एवं ओजस्वी वक्ता राजेन्द्र दुवेदी को नगर इकाई का अध्यक्ष घोषित किया गया और धीरज गुप्ता प्रबक्ता एसबीएम इंटर कालेज,सुरेन्द्र गुप्ता प्रबक्ता रामस्वरूप रावत इंटर कालेज,राकेश व्यास प्रबक्ता एस बी एम इंटर कालेज कोंच,को उपाध्यक्ष पद पर घोषित किया।गया है।परिषद के अति महत्वपूर्ण मंत्री पद पर अरुण पटेल धनोरा को चुना गया है।सह मंत्री पद पर निशांत मिश्रा,बांके स्वर्णकार,सौरभ अवस्थी,नवीन मिश्रा को बनाया गया है। कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में प्रसुन्न पटेल,अनुज पटेल,सागर पटेल,आशुतोष गौतम,नयन सोनी,अश्वनी नामदेव,अमन पटेल,अरजेंद्र नायक,शिवांशु नगाइच,हरीश नगाइच,ब्रजेंद्र कुमार,अंगद सिंह,आदि रखे गए हैं।इस अवसर पर बोलते हुये नव मनोनीत अध्यक्ष राजेन्द्र दुवेदी ने कहा कि जो भार उन्हें सौंपा गया है उसका सत प्रतिशत पालन करूंगा और संगठन को बढ़ाने के लिये दिन रात मेहनत करूँगा।






Leave a comment