कोंच(उरई )। श्री धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित श्री रामलीला महोत्सव में बीती गुरूवार की रात्रि 12 बजे रामलीला रंग मंच पर श्री राम राज्य अभिषेक लीला का मंचन किया गया है। आज रामलीला के 166 वां रामलीला महोत्सव में राज तिलक को लेकर सुवह से ही कार्यक्रम शुरू हो गए थे। पांचों मूर्तियां उपहास के बाद नगर के पुरोहित आचार्यो द्वारा विधि विधान से यज्ञ पूजन किया गया। रात्रि 12 बजे राज गद्दी की झांकी सजाई गयी सिंघासन पर पांचों मूर्तियो के साथ हनुमान,सुग्रीब्,निषाद राज,बिभीषण,शंकर जी,अंगद,आदि राम दरबार में शोभायमान रहे। सबसे पहले गुरु वरिष्ठ के रूप में अतुल चतुर्वेदी ने तिलक किया बाद में तिलक की खबर गोले दागकर नगर बासियों को दी गयी और नगर के लोगों का तांता लगा रहा। रात्रिभर प्रसाद के रूप में बतासा व पान बितरित किये गए। इस अवसर पर नगरवासी व कार्यकर्ताओं द्वारा राज तिलक की खुशी में बैण्ड बाजे के साथ खूब आतिशबाजी की गयी। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल,मंत्री केशव बबेले,उपाध्यक्ष बॉबी पटेल,उप मंत्री राहुल तिवारी,कोषाध्यक्ष जय प्रकाश मुखीया,व्यबस्थापक लालजी कुशबाहा, अभिनय विभाग के अध्यक्ष मोहन दास नगाइच,मंत्री राजेन्द्र दुबे,सह मंत्री जवाहर अग्रवाल,सूरज शर्मा,संतोष त्रपाठी,दिनेश सोनी मानव,नीरज दुबे,दीपक मिश्रा,राजेन्द्र भरद्वाज,पवन अग्रवाल,गुड्डन पाटकार,मुन्ना लाल चौधरी,भोले अग्रवाल,कैलाश नगाइच,लल्लू मिश्रा,संजय सिंघाल,राघवेंद्र तिवारी,ओमप्रकाश उदैनियां,संजय रावत सहित रामलीला से जुड़े कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

Leave a comment