उरई। बड़े बकायेदारों से सख्ती से वसूली कर राजस्व बढ़ायें। जो भी आरसी लम्बित है उनकी वसूली भी सुनिश्चित की जाये।

उक्त बात जिलाधिकारी डा. डा.मन्नान अख्तर ने शनिवार को  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित  कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली तथा एण्टी भूमाफिया समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि समस्त उपजिलाधिकारी आरसी के माध्यम से बड़े बकायेदारों से कड़ाई से वसूली करें और राजस्व बढ़ाकर लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करायें। मण्डी समितियों एवं नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों की कर-करेत्तर की प्रगति खराब पाये जाने पर असंतोष प्रकट किया और निर्देश दिये कि इसमे सुधार करें और लक्ष्य पूर्ण करायें। जिन विभागो की स्थिति ठीक पायी गई उन्हें और मेहनत करने के निर्देश दिये जिससे यह प्रगति बराबर ठीक बनी रहे। आबकारी एवं परिवहन विभाग को निर्देश दिये कि वह आकस्मिक चेकिंग करें और गैर जनपदों से आने वाली शराब को पकड़े तथा परिवहन खनन एवं ओवर लोडिंग को रोके। एण्टी भूमाफिया बैठक समीक्षा में निर्देश दिये कि सभी विभागांे के अधिकारी अपने-अपने विभाग की अतिक्रमण भूमि के मामलों की फीडिंग अनिवार्य रूप से करें और निस्तारण होने पर उसका निस्तारण दिखायें। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों के पेंशन एवं अन्य लम्बित प्रकरणों को शीघ्रता से निस्तारित करायें। कोई भी कर्मचारियों से सम्बन्धित प्रकरण लम्बित न रहे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) राकेश कुमार सिंह, न्यायिक गुलाब चन्द्र, नगर मजिस्ट्रेट एनपी पाण्डेय, जिला वनाधिकारी बीआर अहिरवार, समस्त उपजिलाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सत्य प्रकाश, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद  डीपी सिंह अन्य अधिकारी एवं इंजीनियर उपस्थित रहें।

Leave a comment