उरई । शहर के पाठकपुरा मोहल्ले में विद्युत करंट से शनिवार को एक महिला की मौत हो गई । घटना के समय महिला घर में अकेली थी ।
मोहल्ला पाठकपुरा निवासी राजीव उदैनिया जगम्मनपुर स्थित श्रवण कुमार महाविद्यालय में प्राचार्य हैं । वे आज सुबह अपने कालेज निकाल गए । उनका एक बेटा है जो लखनऊ में कोचिंग पढ़ता है । घर में उनके पिता डी वी सी के रिटायर प्रोफेसर शारदा प्रसाद उदैनिया और उनकी पत्नी निधि थे । इसी बीच शारदा प्रसाद बिल जमा करने निकल गए । अकेली निधि (42 वर्ष ) बाल से पानी का छिड़काव करने लगीं । इसी दौरान उन्हे इंवर्टर छू जाने से करंट लग गया जिससे उनकी वहीं मौत हो गई । शारदा प्रसाद जब घर वापस आए तब घटना का पता चला ।

 

 

Leave a comment