
कोंच(उरई )। कोतवाली परिसर में आयोजित महीने के पहले शनिवार को समाधान दिबस पर जिले के जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर और पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने फरियादियों की आने बाली जन समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना और हर संभव निस्तारण के आदेश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन समाधान दिबस पर आने बाले प्रार्थना पत्रों के हर हाल में निस्तारण के लिये गंभीर है इसलिये हो सके तो समाधान दिबस की शिकायतें पेंडिंग न रखें। पुलिस विभाग और राजस्व बिभाग के जुड़े अधिकारी आने बाले मामले को देखकर न्याय करें।पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जहां मामलों में पुलिस की जरुरत होती है। समय से पुलिस बल उपलब्ध कराया जाये अधिनीस्थो को निर्देश देते हुये कहा क्षेत्र में कानून व्यवस्था का राज्यस्थापित होना चाहिये और क्षेत्र इस दीपावली का त्यौहार आ रहा इसलिये सतर्क रहें। समाधान दिवस पर आज आठ प्रार्थना पत्र दर्ज किये गए निस्तारण एक भी प्रार्थना पत्र नहीं हुआ।इस अवसर पर कोतवाल संतोष कुमार सिंह, एसएसआई मनोज कुमार सिंह, सागर चैकी प्रभारी घनश्याम सिंह, मंडी चैकी प्रभारी मनोज गुप्ता, सिपाही सतेंद्र सिंह, श्याम चैधरी, शिववरन सिंह, मुहम्मद आजाद, महिला आरक्षी रश्मि राठौर, अमित कुमार, सतेंद्र सिंह लोचन सिंह, शिव कुमार, इन्द्रेश कुमार, लेखपाल प्रेम नारायण मिश्रा, प्रेम किशोर मुखिया, केश कुमार मिश्रा,सुरेश कुमार खरे,ब्रजेश निरंजन सदर लेखपाल,बलराम सिंह,सुरेन्द्र सिंह,रमेश निरंजन,महेश निरंजन,रामविहारी राठौर,रंछोर यादव सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं कैलिया थाना परिसर में आयोजित समाधान। दिबस पर समस्याएं सुनने एसडीएम सुरेश सोनी और पुलिस क्षेत्राधिकारी रुक्मणी वर्मा,ने आये हुये प्रार्थना पत्रों को सुना और निस्तारण करने निर्देश दिये। यहां समाधान दिवस पर कुल पांच शिकायतें दर्ज की गयीं जिनमे मौके पर दो शिकायतों को सम्बंधित कर्मचारियों द्वारा निस्तारित की गयी। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह,दरोगा सुतीश कुमार,सहित तमाम राजस्व बिभाग और पुलिस बिभाग से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।







Leave a comment