उरई । सर्प दंश से एक बालिका की मौत हो गई । गोहन थाने के गाँव पृथ्वीपुरा में शनिवार को  सुबोध की बेटी मोहिनी (10 वर्ष ) को घर में खेलते समय अचानक निकले साँप ने डस लिया । साँप में तेज जहर था जिसकी वजह से उसके काटते ही बालिका की हालत बिगड़ गई और वह बेसुध हो कर गिर पड़ी । उसके मुँह से झाग निकलता दिखने पर घर वालों को उसे साँप के द्वारा काटे जाने का अंदाजा हो गया । घबराये घर वाले बावजूद इसके उसे सीधे अस्पताल ले जाने की वजाय पहले गाँव में ही झाड़ फूँक कराते रहे । इस कारण अस्पताल पहुँचते –पहुँचते इतनी देर हो गई कि उसने दम तोड़ दिया ।

हिंदुस्थान समाचार / केपी सिंह ।

Leave a comment