उरई । एन एच पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई । ग्राम टिकावली हाल मुकाम मोहल्ला कागजीपुरा कालपी निवासी बलवीर सिंह चौहान ( 45 वर्ष ) शुक्रवार को देर रात मोटर साइकिल से कालपी लौट रहे थे । इस दौरान आटा से उसरगांव के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मोटर साइकिल असंतुलित हो कर गिर पड़ी जिससे उनके सिर में खतरनाक चोट पहुँची । राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने उन्हे घटनास्थल से उठा कर कालपी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से सी एच सी से उन्हे रेफर कर दिया गया । बाद में कानपुर में निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान उन्होने दम तोड़ दिया । बलवीर सिंह ठेकेदारी करते थे ।






Leave a comment