
उरई। थाना दिवस पर डी एम , एस पी के एट पहुँचने तक आधा दर्जन हलकों के लेखपाल नदारत थे । जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर ने इसे गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए कोंच तहसील के सतोह हलके की लेखपाल हेमलता सहित सभी गैर हाजिर लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनके ख़िलाफ़ कारवाई के निर्देश नायाब तहसीलदार को दिये ।
महीने का पहला शनिवार होने से आज सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन होता है जिसमें जमीन संबंधी शिकायतों की सुनवाई कर तत्काल उनका समाधान किया जाना चाहिये । इसके लिए थाना क्षेत्र के लेखपाल सहित पूरे राजस्व अमले की उपस्थिति थाने में सुनिश्चित की गई है लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा । जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर आज जब पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के साथ औचक निरीक्षण पर एट थाने पहुँचे तो लेखपालों का रवैया उनके सामने आ गया । उन्होने इस पर गहरी नाराजगी प्रकट की । लेखपालों की उदासीनता की वजह से ही थाना दिवस की सार्थकता पर प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है । एट में इसीलिये डीएम , एसपी को केवल एक फरियादी मिला ।






Leave a comment