उरई।समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि 12 अक्टूबर को पार्टी कार्यालय उरई में 11 बजे से पार्टी की मासिक बैठक होगी। इस बैठक में महान समाजवादी चिंतक डा. राममनोहर लोहिया का परिनिर्वाण दिवस भी मनाया जाएगा तथा निकाय चुनाव की तैयारियों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की।







Leave a comment