रामपुरा(उरई )। ग्राम बहराई में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक गृहस्वामी के घर को निशाना बनाकर उसके घर से हजारों की नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले जाने में सफल हो गये। चोरी की घटना के बाद जब गृहस्वामी की नींद खुली तब उसे चोरी होने की भनक लगी तो उसने डाॅयल 100 को सूचना दी तो वह गांव में पहुंची लेकिन तब तक चोर भाग जाने में सफल रहे।

मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहराई निवासी कल्लू पुत्र साधू बीती रात परिजनों के साथ सो रहा था उसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसके घर में सेंधमारी कर 5 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गये। जब उसकी आंख खुली तो उसने कमरे में सामान बिखरा पाया। तो उसने डाॅयल 100 को चोरी की सूचना दी। गृहस्वामी की सूचना के बाद डाॅयल 100 के सिपाही गांव पहुंचे और सिपाहियों की खोजबीन की लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगे।

Leave a comment