कालपी(उरई )। बार एसोसिएशन कालपी के चुनाव की तारीख नजदीक आते ही अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मियां शवाव पर पहुंच गई है। अध्यक्ष तथा महामंत्री के पदों पर सीधी तथा तीखी टक्कर होने से तहसील परिसर का माहौल काफी रोचक हो गया है।
आगामी 13 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर रामकुमार तिवारी एवं बलराम पाल के बीच सीधा मुकाबला हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि रामकुमार तिवारी पहले भी तीन बार अध्यक्ष पद पर रह चुके है। वहीं बलराम पाल पहली बार चुनाव मैदान में उतरे है। महामंत्री पद पर भी दो प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए है। जिनमें देवेन्द्र श्रीवास्तव तथा रमेश चंद्र अहिरवार के बीच सीधा मुकाबला होगा। जाने माने वकील रहे स्व. कामेश्वर दयाल श्रीवास्तव के भतीजे होने की वजह से पहले से ही उनकी पहचान है। दोनों उम्मीदवार पहली वार चुनाव मैदान में उतरे है। इस चुनाव में 116 मतदाता है जिसमें 17 मतदाताओं वाले गुट की चर्चाओं की सुर्खियां बनी हुई है।







Leave a comment