उरई । घर में पंखा ठीक करते समय तेज करेंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई । युवक मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था ।
कुठौंद थाने के इटहा गाँव में शनिवार को अमर सिंह (35 वर्ष ) पुत्र गयादीन अपने घर में पंखा ठीक कर रहा था । इसी दौरान पंखे में तेज करेंट आ गया जिससे अमर सिंह को सम्हलने का मौका नहीं मिल पाया । पल भर में उसका खून निचुड़ गया और वह मुर्दा हो कर धड़ाम से गिर पड़ा । बाद में जब परिजनों की निगाह उस पर पड़ी तो घर में हाहाकार मच गया । परिवार का खर्चा चलाने के लिए वह मजदूरी करता था । उसके न रहने से परिवार के सामने भुखमरी का संकट पैदा हो गया है ।






Leave a comment