उरई । रविवार को कस्बा कोंच में दोपहर के समय कमला नेहरू स्कूल के पास स्थित कब्रिस्तान के समीप जा रहा एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिर गया, ठीक उसी वक्त विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन उसके ऊपर चढ गया जिससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। इलाज के लिये सीएचसी में उसे भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत में उसे झांसी रेफर किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक अनवर पुत्र शेरा निवासी भगतसिंह नगर कोंच दोपहर लगभग दो बजे अपनी बाइक से दुकान जा रहा था। उसकी बाइक कमला नेहरू स्कूल के समीप पहुंची तभी उसकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई और वह भी सड़क पर गिर गया। ठीक उसी वक्त सामने से आ रही बोलेरो ने उसे रौंद दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिये सीएचसी में भर्ती कराये गये अनवर को गंभीर स्थिति होने के कारण झांसी रेफर किया गया है।







Leave a comment