उरई । इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की मुसमरिया शाखा के प्रबंधक ने शनिवार को डाई पी कर आत्महत्या का प्रयास किया । जानकारी होते ही उन्हे फौरन उन्हे उपचार के लिए झांसी ले जाया गया हालांकि अब उनकी हालत में सुधार है और हालत ख़तरे से बाहर बताई गई है ।
लल्लूराम गुप्ता इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की मुसमरिया शाखा में मैनेजर हैं । पिछले कुछ समय से बैंक में वर्कलोड बढ़ जाने के कारण वे परेशान थे जिसकी चर्चा कई बार उन्होने सहयोगियों से भी की थी । इसी तनाव में उन्होने कल डाई पी ली जिससे बैंक स्टाफ में हड़कंप मच गया । परिजन आनन फानन उनको ले कर झांसी पहुँच गए जहाँ समुचित उपचार मिल जाने से उनकी हालत में अब सुधार है ।







Leave a comment