जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धंतौली में दबंग द्वारा मां बेटा की पिटाई कर दी। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रूकमणी पत्नी नवीन निवासी धंतौली ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र कोतवाली पुलिस को दिया है। जिसमें कहा है कि गांव के दबंग प्रदुमन कुमार ने उनके साथ गाली गलौज की तथा मारपीट कर दी तथा मना करने पर उन्होंने उनके साथ भी मारपीट कर दी है तथा पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।






Leave a comment