कोंच-उरई । चार दिन पुरानी लठबाजी की एक घटना में आज पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। दूसरे पक्ष की रिपोर्ट उसी दिन दर्ज हो गई थी। जिस पक्ष की रिपोर्ट आज लिखी गई है उस पक्ष के लोगों को भी झगड़े में चोटें आईं थीं, चिकित्सीय परीक्षण के बाद यह रिपोर्ट लिखी गई है।
गुजरी 4 अक्टूवर की सुबह जवाहर नगर के मियांगंज इलाके में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच बच्चे को पीट देने को लेकर लाठी डंडों के अलावा बसूले भी चले थे जिसमें कई लहूलुहान हुये थे। एक पक्ष नरेन्द्रकुमार पुत्र कढोरेलाल विश्वकर्मा जो भाजपा नेता भी बताया जाता है, की तहरीर पर उसी दिन चार लोगों लटोरे, अमित, अंकित व राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। जबकि आज राहुल की मां बिट्टी पत्नी लटोरे की तहरीर पर कढोरे पुत्र बच्चीलाल, उर्मिला पत्नी कढोरे तथा उनके दो बेटों नरेन्द्र व संतोष के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 323, 504, 506 में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है।






Leave a comment