उरई। जनपद मुख्यालय में गांधी मार्केट के सामने क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बाहर बनी पुलिया पर वहां से गुजर रही 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध महिला अचानक ही अचेत होकर गिर पडी जो कि घंटों से पडी थी। जिसकी मदद के लिए वहां गुजरने वाला कोई नहीं आया यहां तक की सदर कोतवाली का स्टाप भी चाय-पानी के लिए वहां से के लोग गुजरते रहे मगर जमीन पर अचेत अवस्था में पडी महिला की ओर किसी ने देखा तक नहीं। कुछ देर बाद जब सदर सीओ संतोष कुमार अपनी गाड़ी से स्टाफ के साथ जैसे ही कार्यालय गेट पर पहुंचे तो उन्होने देखा कि पुलिया पर एक वृद्ध महिला जो पुरानी मैली सी धोती लपेटे पडी है। तभी उन्होने तत्काल गाड़ी से नीचे उतर कर महिला को हिलया तो वह नहीं बोली और बेसुध पडी रही वृद्ध महिला की गहनता से जांच कर हालत को गम्भीरता के साथ देखा और पानी पिलवाया। तब कही जाकर उक्त वृद्ध महिला ने आंख खोली लेकिन बीमार वृद्ध महिला बहुत कमजोर होने के कारण कुछ बता नहीं पायी स्वास्थ्य खराब होने के कारण तभी क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए उसी गाडी से भेजा जिस गाडी से स्वंय आये थे और वह उतर कर कार्यालय की ओर चल दिए। वृद्ध महिला को उपचार के लिए कुछ धन भी दिया। लोगों के मंुह से तो खाकी बर्दी की सराहना बहुत कम सुनने को मिलती है। लेकिन आज उरई सदर के क्षेत्राधिकारी के कार्य को देखकर आस-पास खडे लोगों ने पुलिस उपाधीक्षक सन्तोष कुमार की उदारता को देख लोगों ने दिल से दुआऐ दी और सराहना करते हुए ऐसे करमठ लोगों में से श्रीकुमार को सलाम करने के लिए विवश हो गये।







Leave a comment