
कोंच-उरई । क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा है कि राष्टï्रीय परिप्रेक्ष्य में मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका को स्वीकार करना ही होगा। छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी घटना को लेकर मीडिया की संवेदनशीलता को नकारा नहीं जा सकता है, लेकिन जिस तरह से समाज के अन्य क्षेत्रों में खासतौर पर चारित्रिक रूप से जो गिरावट देखी जा रही है, मीडिया भी उससे अछूती नहीं रह गई है। इसके बाबजूद मीडिया अभी भी लोगों में अपना भरोसा बनाये रखने में कामयाब है और उम्मीद की जा सकती है कि मीडिया को अपना यह भरोसा बनाये रखने के लिये सरोकारों में तब्दीली लानी होगी। मीडिया को सामाजिक सरोकारों के साथ गहराई से बाबस्ता होना होगा, दबे कुचलों की आवाज को और भी बुलंदी के साथ उठाना होगा। यह बात उन्होंने यहां पत्रकार संगठन के तत्वाधान में परमहंस लॉज में आयोजित ‘आज के समय में राष्टï्रीय हित में मीडिया की भूमिकाÓ बिषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कही।
प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रियाशरण नगाइच की अध्यक्षता, विधायक मूलचंद्र निरंजन के मुख्य आतिथ्य तथा पूर्व बारसंघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरौठिया, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष बलराम तिवारी, प्रबंधक अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज सरनामसिंह यादव, अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्टï्रीय उपाध्यक्ष आमोद कुमार उदैनिया, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पत्रकार डॉ. आरके मिश्रा, राजेश द्विवेदी, ओमप्रकाश उदैनिया, सत्येन्द्र राजावत, सुनील शर्मा, राजेश्वरी यादव आदि के बिशिष्टï आतिथ्य में संजोये गये इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता रामशंकर छानी ने किया। कार्यक्रम संयोजक हरगोविंद निरंजन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अन्य वक्ताओं ओमशंकर अग्रवाल, सुनील लोहिया, राजेन्द्र द्विवेदी आदि ने भी मीडिया की भूमिका को लेकर सकारात्मक और नकारात्मक पक्षों पर चर्चा की और सुधार की जरूरत बताई। हालांकि पत्रकारों ने मीडिया जगत की आलोचना खेल भावना से लिया लेकिन यह भी जोड़ा कि पत्रकार भी समाज के अंग हैं, उन्हें किन बिषम परिस्थितियों में इस मिशन को अंजाम तक ले जाना पड़ता है यह किसी से छिपा नहीं है। हर तबका मीडिया से अपेक्षायें रखता है किंतु दिक्कत यह है कि हर आदमी को संतुष्टï किया नहीं जा सकता है और जो असंतुष्टï होता है वह आलोचना पर उतर आता है। अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान शैलेन्द्र कन्नौज, रामबाबू शर्मा, दिलीप पटेल, अरविंद दुवे, राहुल पाटकार, राहुल राठौर, पुष्पेन्द्र द्विवेदी, अनुज दीक्षित, रोहित राठौर, जितेन्द्र सोनी, हरिओम याज्ञिक, नवीन कुशवाहा, दुर्गेश कुशवाहा, ऋषि झा, हरीमोहन याज्ञिक, शिवप्रसाद निरंजन, मोंटू गुप्ता, रवि गोयल, महेन्द्र पटेल, अरविंद कुशवाहा, दीपक गर्ग सहित तमाम लोग मौजूद रहे।







Leave a comment