उरई । कुठौंद में सब्जी खरीद रहे ग्रामीण की मोटर साइकिल अज्ञात चोर ने पार कर दी । चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है ।
ग्राम पीपरी गहरवार निवासी राम किशोर त्रिपाठी सब्जी खरीदने के लिए गाँव से कुठौंद आए थे । उन्होने अपनी लाल रंग की स्पेलण्डर मोटर साइकिल सब्जी मंडी से कुछ दूर खड़ी कर दी और सब्जी लेने लगे । जब वह लौट कर आए तो उनकी मोटर साइकिल अपनी जगह से गायब थे । उन्होने आस पास काफी देर पूंछताछ की लेकिन मोटर साइकिल का कोई पता न चलने पर पुलिस को जानकारी दी । पुलिस ने मुक़दमा तो दर्ज नहीं किया है लेकिन बताया कि मोटर साइकिल बरामद करने की कोशिश की जा रही है ।






Leave a comment