कोंच-उरई । कोतवाली पुलिस ने अबैध कच्ची शराब बेचते हुये दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, उनके पास से बीस लिटर शराब बरामद हुई है। जरूरी लिखापढी के बाद महिलाओं को मुचलके पर छोड़ दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली के एसएसआई मनोजकुमार सिंह ने गिरवर नगर इलाके में स्व. मेवालाल विद्यालय के पास दो महिलाओं नीतू पत्नी अभिषेक कबूतरा तथा नीरज पत्नी सुदीप कबूतरा को अबैध रूप से शराब बेचते हुये गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं के पास से बीस लिटर कच्ची शराब बरामद हुई है।






Leave a comment