
उरई । रविवार को आधी रात के बाद खाना खा कर ढाबे से लौट रहे कार सवारों की बाइक से जा रहे 2 युवकों से ओवरटेकिंग को ले कर मामूली कहा सुनी हो गई । इस बीच उन लोगों ने मेडिकल कालेज के अंदर से अपने साथियों को बुला लिया । हथियारों से लैस हो कर आए मेडिकल छात्रों का जत्था कार सवारों पर टूट पड़ा । तीन लोग तो किसी तरह जान बचा कर भाग जाने में सफल रहे लेकिन सुशील नगर मोहल्ला निवासी हिमांशु गुर्जर उर्फ गौरव को कार से खींच कर रोड, सरिया , डंडों आदि से इतना मारा कि वह खून से लथपथ हो कर मरणासन्न हो गया । उसे उपचार के लिए झांसी ले जाया गया है जहाँ उसकी हालत संगीन बताई गई है । कार में भी आग लगा दी ।
मेडिकल छात्रों ने इस दौरान भीषण उपद्रव किया । कालेज की पुलिस चौकी पर भी पथराव और फायरिंग हुई । सीनियर अधिकारियों के पहुँचने के बाद भी अंदर से फायरिंग की आवाज़ें आती रहीं । पुलिस को घायल हिमांशु को उपचार के लिए भेजने में भी भारी मशक्कत करनी पड़ी । इस बीच छात्रों ने 3 दुकानों को भी फूँक डाला । छात्रों के तांडव के सामने प्रशासन की स्थिति असहाय जैसी रही ।

मौके पर अपर जिलाधिकारी आर के सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक एसके तिवारी सहित कई अधिकारी पहुँच गए हैं । इसके अलावा आटा, एट और कई बाहरी थानों से अतिरिक्त फोर्स भी बुलवा लिया गया है । उधर मेडिकल कालेज प्रशासन उपद्रवी छात्रों को पुलिस को सौंपने के लिया तैयार नहीं हैं । सीनियर डाक्टरों ने अधिकारियों से कहा कि छात्रों के साथ ज्यादती साबित हुई है । कार सवारों ने उनकी कान पर बंदूक रख कर उन्हे मारा । वे पुलिस से मदद मागने गए तो चौकी पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की । अधिकारियों ने उनसे तहरीर दे कर घायलों छात्रों को मेडिकल के लिए सौंपने का आग्रह किया तो वे टाल मटोल करने लगे ।
इनकी दुकाने जलीं
जितेंद्र राजेन्द्र नगर का होटल-2 लाख नुकसान
मुन्ना राजेन्द्र नगर की किराना की दुकान -2 लाख का नुकसान
लल्लू सिंह राजेन्द्र नगर फल की दुकान -50 हजार का नुकसान






Leave a comment