कोंच-उरई । सप्ताह भर पुराने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास के एक मामले का दूसरा आरोपी भी आज जेल भेजा गया। पुलिस ने कस्बे के अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज के पास से इसे गिरफ्तार किया है। एक आरोपी घटना के दूसरे ही दिन जेल जा चुका था। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अलावा पॉक्सो एक्ट में भी मामला लिखा गया था। मामले के दो आरोपी फिलहाल अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं।

गुजरी 30 सितंबर/ 1 अक्टूवर की रात्रि कस्बे के जयप्रकाश नगर इलाके में एक नाबालिग सत्रह बर्षीय किशोरी अपनी छत पर सो रही थी तभी पड़ोस में रहने बाले चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर रवीन्द्र, महेन्द्र पुत्रगण चंद्रशेखर, संटोले व मंटोले पुत्रगण इमरत यादव के खिलाफ भादंवि की धारा 376, 511, 120 बी, 323, 504, 506 तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी रवीन्द्र को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दूसरे आरोपी महेन्द्र पुत्र चंद्रशेखर को पुलिस ने आज जेल भेजा है, अलबत्ता इसमें धाराओं में जरूर तब्दीली की गई है। महेन्द्र को 354 बी, 506 आईपीसी तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा गया है। दो आरोपी संटोले व मंटोले अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

Leave a comment