उरई । जालौन कोतवाली क्षेत्र के सालाबाद में 9 सितंबर को हुए दोहरे हत्याकांड में क्रास मुक़दमा लिखा गया था जिसमें 13 लोग नामजद हैं ।
गौरतलब है कि इस मामले में दोतरफ़ा गोलीबारी में एक पक्ष से धर्मेन्द्र सिंह तोमर उर्फ दीपू जबकि दूसरे पक्ष से श्याम सुंदर उपाध्याय मारे गए थे । अभी तक पुलिस मामले की नजाकत को ध्यान में रखते हुए दोनों पक्षो में से किसी की भी गिरफ़्तारी से बचती रही थी । आज पुलिस ने पहली बार एक गिरफ़्तारी हरेन्द्र सिंह राजावत पुत्र शत्रुघन सिंह की कर ली है ।






Leave a comment